अलीगढ़। ज्ञान महाविद्यालय, अलीगढ़ के बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए योग शिविर का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित कराना तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

योग शिविर के आयोजन का उद्देश्य भावी शिक्षकों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनमें ऐसी जीवनशैली का निर्माण करना था, जिससे वे स्वयं स्वस्थ रहकर समाज एवं अपने भावी विद्यार्थियों को भी योग के प्रति जागरूक कर सकें।

आज समापन कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक जयसिंह राघव के द्वारा विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, पादासन पर त्रिकोण आसन, दंड आसन, अनुलोम विलोम , उज्जाई, वक्रासन, भ्रामरी आदि महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास करवाया गया साथ ही सभी आसनों की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला।

योग शिविर में प्राचार्य डॉ. वाई. के.गुप्ता,उप प्राचार्य डॉ. हीरेश गोयल, अधिशासी अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय,डॉ भावना सारस्वत,विभागाध्यक्ष गिर्राज किशोर, प्राध्यापक वर्धा शर्मा, सोनू कुमार सिंह,ममता गौतम शामिल रहें।